संकष्टी चतुर्थी व्रत 17 जून 2022

आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी व्रत रखा जाता है
इसे कृष्णपिङ्गल
संकष्टी चतुर्थी के नाम से भी जाना
जाता है। इस वर्ष कृष्ण पिंगल चतुर्थी व्रत 17 जून 2022 को है इस शुभ अवसर पर भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना के साथ
ही चंद्रमा दर्शन पूजा का विशेष महत्व रहता है। इस दिन प्रथम पूजनीय भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना की
जाती है और साथ ही चंद्रमा का दर्शन करने का विशेष महत्व होता है
संकष्टी चतुर्थी पर चंद्रोदय का विशेष महत्व
विनायक चतुर्थी पर चंद्र दर्शन करना पूरी तरह से निषेध होता है लेकिन संकष्टी
चतुर्थी पर चंद्र दर्शन करने का खास महत्व रहता है। संकष्टी चतुर्थी का व्रत सफल तभी माना जाता
है। जब चंद्रोदय होने के बाद चंद्रमा की पूजा अर्चना की जाय। संकष्टी चतुर्थी
के दिन चंद्रोदय रात्रि 10:25 के करीब होगा।हालांकि अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय के समय
कुछ मिनट का अंतर रहता है चंद्रोदय के बाद सबसे पहले चंद्र देव की पूजा अर्चना की
जाती है इसके लिए कलश में
जल, दूध ,अक्षत
और फूल मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य दें। फिर चंद्रमा को
हाथ जोड़कर प्रणाम करें और तत्पश्चात व्रत का प्राण करना चाहिए
संकष्टी चतुर्थी व्रत 2022 मुहूर्त
आषाढ़ कृष्ण चतुर्थी तिथि की प्रारम्भ 17 जून 2022,
को सुबह 06 बजकर 10 मिनट से
आषाढ़ कृष्ण चतुर्थी तिथि की समाप्ति: 18 जून 2022,
को दिन में 02 बजकर 59 मिनट पर
सर्वार्थ सिद्धि योग का प्रारंभ: 17 जून, सुबह 09 बजकर 56 मिनट से
सर्वार्थ सिद्धि योग का समापन: 18 जून, प्रात: 05 बजकर 03 मिनट पर
इंद्र योग: सुबह से शाम 05 बजकर 18 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 40 मिनट तक
संकष्टी चतुर्थी चंद्रोदय समय
संकष्टी चतुर्थी की रात चंद्रमा की पूजा करने का विशेष विधान है इसके बिना यह व्रत पूर्ण नहीं माना जाता है क्योंकि चंद्रदेव को गणेश जी से वरदान प्राप्त है है हालांकि विनायक चतुर्थी को चंद्रमा की पूजा नहीं करते हैं अल्मोड़ा उत्तराखंड के अनुसार 17 जून के रात 10:25 पर चंद्रमा का उदय होगा और संकष्टि चतुर्थी व्रत में दिन के समय गणेश जी की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है लेकिन इस दिन चंद्रमा की पूजा के लिए चंद्रोदय का काफी समय तक इंतजार करना पड़ता है।





आपकी अमूल्य टिप्पणियों हमें उत्साह और ऊर्जा प्रदान करती हैं आपके विचारों और मार्गदर्शन का हम सदैव स्वागत करते हैं, कृपया एक टिप्पणी जरूर लिखें :-