Type Here to Get Search Results !

संकष्टी चतुर्थी व्रत 13 अक्टूबर 2022

संकष्टी चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत भी रखा जाता है

संकष्टी चतुर्थी व्रत भगवान गणेश जी को समर्पित है इस दिन गणेश जी की विशेष पूजा अर्चना की जाती है हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक महीने दो चतुर्थी तिथि आती है, शुक्ल पक्ष में और दूसरी कृष्ण पक्ष में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है और शुक्ल पक्ष में आने वाली चतुर्थी को विनायक चतुर्थी के नाम से जाना जाता है

कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की संकष्टी चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत भी रखा जाता है इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं इस दिन मां पार्वती और भगवान शिव जी की पूजा अर्चना की जाती है इसके साथ ही दिन भर व्रत रखने के उपरांत शाम को चंद्रमा के दर्शन और अर्घ देने के बाद व्रत खोलती हैं इस वर्ष करवा चौथ व्रत 13 अक्टूबर 2022 को रखा जाएगा

शिव पार्वती जी के साथ गणेश चंद्र देव की पूजा

करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं  दिन भर निर्जला व्रत रखकर संध्याकाल में नए वस्त्र श्रृंगार दुल्हन की तरह सज धज कर शिव पार्वती गणेश और चंद्र देव की पूजा करने के बाद चंद्रमा को छननी से देखकर उन्हें अर्घ्य देती हैं

करवा चौथ के दिन चन्द्रोदय और पूजा मुहूर्त

करवा चौथ पूजा मुहूर्त - 06:17 PM से 07:31 PM

अवधि - 01 घण्टा 13 मिनट्स 

करवा चौथ व्रत समय - 06:32 AM से 08:48 PM

अवधि - 14 घण्टे 16 मिनट्स 

करवा चौथ के दिन चन्द्रोदय - 08:48 पी एम



 आचार्य दिनेश पाण्डेय (मुम्बई & उत्तराखण्ड)


👉 "पूजा पाठ, ग्रह अनुष्ठान, शादी विवाह, पार्थिव शिव पूजन, रुद्राभिषेक, ग्रह प्रवेश, वास्तु शांति, पितृदोष,  कालसर्पदोष निवारण इत्यादि के लिए सम्पर्क करें वैदिक ब्राह्मण ज्योतिषाचार्य दिनेश पाण्डेय जी से मोबाइल नम्वर - +919410305042, +919411315042"


👉 भारतीय हिन्दू त्यौहारों से सम्बन्धित लैटस्ट अपडेट पाने के लिए "शिव शक्ति ज्योतिष केन्द्र" व्हाट्सप्प ग्रुप जॉइन करें - यहां क्लिक करें। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad