
माघ महीने की गुप्त नवरात्रि जाने शुभ तिथि और घट स्थापना मुहूर्त
नवरात्रि साल भर में 4 बार मनाई जाती है चैत्र व आश्विन नवरात्रि का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है।जबकि माघ व आषाढ़ में गुप्त नवरात्रि के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं गुप्त नवरात्रि में मुख्य रूप से तांत्रिक पूजा की जाती है गुप्त नवरात्रि का ज्यादा प्रचार नहीं होता गुप्त नवरात्रि में अपनी साधना को गोपनीय रखा जाता है।
इस वर्ष माघ की गुप्त नवरात्रि 22 जनवरी 2023 रविवार से शुरू होगी और इसका समापन 30 जनवरी 2023 को होगा गुप्त नवरात्रि की पूजा के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरुपों की पूजा की जाती है। माना जाता है कि नवरात्रि के इन दिनों में, देवी दुर्गा अपने भक्तों की हर मनोकामनाएं पूरी कर उन्हें हर प्रकार के दुःख और दर्द से निजात दिलाती है. यही मुख्य कारण है कि इस दौरान दुनियाभर में देवी दुर्गा के मंदिरों में, मां के भक्तों की भीड़ उमड़ी रहती है।
घट स्थापना मुहूर्त
घटस्थापना मुहूर्त - 09:49 AM से 10:37 AM
अवधि - 00 घण्टे 48 मिनट्स
घटस्थापना अभिजित मुहूर्त - 12:02 PM से 12:44 PM
अवधि - 00 घण्टे 42 मिनट्स
गुप्त नवरात्रि में पूजा अर्चना करने से मनोवांछित फल की अति शीघ्र प्राप्ति होती है।
माघ नवरात्रि की तिथि
22 जनवरी 2023 प्रतिपदा (मां काली)
23 जनवरी 2023 द्वितीया (तारा देवी)
24 जनवरी 2023 तृतीया (त्रिपुर सुंदरी)
25 जनवरी 2023 चतुर्थी (भुवनेश्वरी)
26 जनवरी 2023 पंचमी (माता छिन्नमस्ता)
27 जनवरी 2023 षष्ठी (त्रिपुर भैरवी)
28 जनवरी 2023 सप्तमी (मां ध्रुमावती)
29 जनवरी 2023 अष्टमी (मां बंगलामुखी)
30 जनवरी 2023 नवमी (मां मातंगी)
31 जनवरी 2023 दशमी (मां कमला)
10 महाविद्या की पूजा
माघ माह की गुप्त नवरात्रि में 10 महाविद्याओं की पूजा अर्चना की जाती है। इन 10 महाविद्याओं में मां काली, मां तारा देवी, मां त्रिपुर सुंदरी, मां भुनेश्वरी, मां छिन्नमस्ता, मां त्रिपुर भैरवी, मां धूमावती, मां बगलामुखी, मां मातंगी और मां कमला देवी की पूजा की जाती है।
पूर्ण नौ दिन की होगी माघ गुप्त नवरात्रि
गुप्त नवरात्रि पूरे 9 दिनों की रहेगी एक भी तिथि का क्षय नहीं हो रहा है गुप्त नवरात्रि में मां देवी के भक्त मंत्र सिद्धि और तांत्रिक शक्ति के लिए 10 महाविद्याओं की पूजा-अर्चना भी करते हैं।
माघ गुप्त नवरात्रि के उपाय
नौकरी में तरक्की व रोजगार प्राप्ति के लिए मां दुर्गा जी के समक्ष घी का दीपक जलाएं नौ बताते ले और हर बताते पर पांच लौंग रखें अब सारे बता से एक-एक करके मां दुर्गा जी को अर्पित करें यह उपाय नवरात्रि की किसी भी रात्रि को कर सकते हैं यदि नौ दिन तक करें तो अति उत्तम रहेगा और शीघ्र ही लाभ मिलेगा।
मान्यता अनुसार शीघ्र विवाह के लिए मां दुर्गा जी के समक्ष एक घी का दीपक जलाएं और नौ दिन तक प्रत्येक दिन मां दुर्गा जी को लाल फूलों की माला अर्पित करें।
शास्त्रों के अनुसार जीवन में तरक्की व खुशहाली के लिए दुर्गा जी के मंदिर में लाल रंग का झंडा या चुनरी चढ़ाएं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धन लाभ के लिए नवरात्रि के दिनों में प्रत्येक दिन बजरंगबली को पान का बीड़ा अर्पित करें और दुर्गा जी को पांच प्रकार के आभूषण चुनरी में रखकर अर्पित करें।
विशेषकर गुप्त नवरात्रि में धन और समृद्धि की प्राप्ति के लिए चांदी और सोने का सिक्का घर पर लाने से बरकत आती है मान्यता है कि मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर सभी मनोकामना को पूर्ण करती हैं।
आचार्य दिनेश पाण्डेय (मुम्बई & उत्तराखण्ड)
👉 "पूजा पाठ, ग्रह अनुष्ठान, शादी विवाह, पार्थिव शिव पूजन, रुद्राभिषेक, ग्रह प्रवेश, वास्तु शांति, पितृदोष, कालसर्पदोष निवारण इत्यादि के लिए सम्पर्क करें वैदिक ब्राह्मण ज्योतिषाचार्य दिनेश पाण्डेय जी से मोबाइल नम्वर - +919410305042, +919411315042"![]()





आपकी अमूल्य टिप्पणियों हमें उत्साह और ऊर्जा प्रदान करती हैं आपके विचारों और मार्गदर्शन का हम सदैव स्वागत करते हैं, कृपया एक टिप्पणी जरूर लिखें :-