
ज्येष्ठ अमावस्या वट सावित्री व्रत 26 मई 2025
वट सावित्री व्रत कथा:-
वट सावित्री कथा उत्तर भारत में सत्यवान सावित्री के नाम से विशेष रूप से प्रचलित है। कथा के अनुसार एक समय की बात है मद्र देश में अश्वपति नामक एक धर्मपरायण राजा राज्य करते थे। उनकी कोई संतान नहीं थी। राजा ने संतान प्राप्ति के लिए यज्ञ किया। कुछ समय बाद उन्हें एक पुत्री की प्राप्ति हुई जिसका नाम उन्होंने सावित्री रखा। जब सावित्री विवाह योग्य हुई तो उसने युमत्सेन के पुत्र सत्यवान को पति के रूप में चुना। सत्यवान राजा का पुत्र था लेकिन वह अपना राज्य खो चुका था और अब बहुत ही दरिद्रता में जीवन व्यतीत कर रहा था। उसके माता-पिता की भी आंखों की रोशनी चली गई थी।
सत्यवान किसी तरह जंगल से लकड़ियां काटकर और उन्हें बेचकर अपना गुजारा कर रहा था। जब सावित्री और सत्यवान के विवाह की बात चली तो नारद मुनि ने सावित्री के पिता राजा अश्वपति से कहा कि सत्यवान की आयु अल्पायु है और विवाह के एक वर्ष के भीतर ही उसकी मृत्यु हो जाएगी। हालांकि राजा अश्वपति सत्यवान को देखकर पहले से ही चिंतित थे और सावित्री को समझाने का प्रयास कर रहे थे। नारद की बातों से वे और अधिक चिंतित हो गए परंतु सावित्री ने उनकी एक न सुनी और अपने निर्णय पर अडिग रहीं। अंततः सावित्री और सत्यवान का विवाह हो गया। सावित्री अपने ससुराल वालों और पति की सेवा में लगी रहीं। जिस दिन नारद मुनि ने सत्यवान की मृत्यु की भविष्यवाणी की थी, उस दिन सावित्री भी सत्यवान के साथ वन में गईं। वन में जैसे ही सत्यवान लकड़ी काटने के लिए एक पेड़ पर चढ़े, उनके सिर में असहनीय पीड़ा होने लगी और वे सावित्री की गोद में सिर रखकर लेट गए। कुछ देर बाद स्वयं यमराज अनेक दूतों के साथ उनके सामने खड़े थे। यमराज सत्यवान के आत्मा को लेकर दक्षिण दिशा की ओर चलने लगे तो पतिव्रता सावित्री भी उनके पीछे-पीछे चलने लगीं। आगे जाकर यमराज ने सावित्री से कहा, 'हे पतिव्रता नारी! तुमने अपने पति का उतना ही साथ दिया है, जितना एक मनुष्य दे सकता है। अब तुम वापस लौट जाओ।' इस पर सावित्री बोली, जहां मेरे पति जाएं, मैं भी वहीं जाऊं। यह शाश्वत सत्य है। सावित्री की आवाज सुनकर यमराज ने उससे कुछ मांगने को कहा। सावित्री बोली, "मेरे ससुर और सास अंधे हैं। कृपया उन्हें दृष्टि प्रदान करें।" यमराज ने कहा, "ऐसा ही हो।" और उसे वापस जाने को कहा और आगे बढ़ने लगे। लेकिन सावित्री यमराज के पीछे-पीछे चलती रही। प्रसन्न होकर यमराज ने उसे दूसरा वर मांगने को कहा। सावित्री ने मांगा, "मेरे ससुर का खोया हुआ राज्य उन्हें वापस मिल जाए।" यमराज ने कहा, "ऐसा ही हो।" और उसे वापस जाने को कहा, लेकिन सावित्री अपनी बात पर अड़ी रही और वापस नहीं लौटी। सावित्री की पति-भक्ति देखकर यमराज पिघल गए और उन्होंने सावित्री से दूसरा वर मांगने को कहा। तब सावित्री ने मांगा, "मैं सत्यवान के सौ पुत्रों की मां बनना चाहती हूं। कृपा करके मुझे यह वरदान दीजिए।
सावित्री की पति-भक्ति से प्रसन्न होकर यमराज ने यह अंतिम वरदान दिया और सत्यवान की आत्मा को पाश से मुक्त कर दिया और अंतर्ध्यान हो गए। जब सावित्री उसी वट वृक्ष के पास आईं तो उन्होंने पाया कि वट वृक्ष के नीचे पड़ा सत्यवान का मृत शरीर अब जीवित हो गया है। कुछ देर बाद सत्यवान उठकर बैठ गए। सत्यवान के माता-पिता की आंखों की रोशनी भी ठीक हो गई और उन्हें अपना खोया हुआ राज्य वापस मिल गया।
आचार्य दिनेश पाण्डेय शास्त्री (मुम्बई & उत्तराखण्ड)
👉 "पूजा पाठ, ग्रह अनुष्ठान, शादी विवाह, पार्थिव शिव पूजन, रुद्राभिषेक, ग्रह प्रवेश, वास्तु शांति, पितृदोष, कालसर्पदोष निवारण इत्यादि के लिए सम्पर्क करें वैदिक ब्राह्मण ज्योतिषाचार्य दिनेश पाण्डेय शास्त्री जी से मोबाइल नम्वर -
+91 9410305042
+91 9411315042
👉 भारतीय हिन्दू त्यौहारों से सम्बन्धित लैटस्ट अपडेट पाने के लिए -
"शिव शक्ति ज्योतिष केन्द्र" व्हाट्सप्प ग्रुप जॉइन करें - यहां क्लिक करें।
"शिव शक्ति ज्योतिष केन्द्र" यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें - यहां क्लिक करें।
आपकी अमूल्य टिप्पणियों हमें उत्साह और ऊर्जा प्रदान करती हैं आपके विचारों और मार्गदर्शन का हम सदैव स्वागत करते हैं, कृपया एक टिप्पणी जरूर लिखें :-