
यह खग्रास सूर्यग्रहण मार्गशीर्ष अमावस्या सोमवार को 14 दिसंबर 2020 में सायं काल
भारतीय स्टैंडर्ड टाइम अनुसार 19 बजकर 03 मिनट से रात्रि 24 बजकर 23 तक भूलोक पर दिखाई देगा| यह ग्रहण मध्य तथा दक्षिणी दक्षिण - अमेरिका, अफ्रिका के दक्षिणी देशों नाम्बिया, साउथ अफ्रीका, अंगोला, बोत्सवाना, प्रशान्त तथा हिंद
महासागर में दिखाई देगा| इसकी खग्रास आकृति दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी
देशों में (अर्जन्टीना, चिली) में दिखाई देगा| भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा| भारतीय स्टैंडर्ड टाइम के अनुसार इसका समय इस
प्रकार से होगा -
14 दिसम्बर 2020
ग्रहण प्रारंभ-19:03
खग्रास प्रारंभ- 20:02
ग्रहण मध्य- 21:39
खग्रास समाप्त- 23:34
15 दिसम्बर 2020
ग्रहण समाप्त- 24:24
सूतक- भारत में इस ग्रहण का सूतक लागू नहीं होगा|





आपकी अमूल्य टिप्पणियों हमें उत्साह और ऊर्जा प्रदान करती हैं आपके विचारों और मार्गदर्शन का हम सदैव स्वागत करते हैं, कृपया एक टिप्पणी जरूर लिखें :-