धनतेरस 13 नवंबर 2020 खरीदारी का शुभ मुहूर्त
![]() |
dhanteras-2020 |
धनतेरस पूजा
मुहूर्त - 05:23 PM से 05:59 PM
अवधि - 00 घण्टे 35 मिनट्स
यम दीपम शुक्रवार, नवम्बर 13, 2020 को
प्रदोष काल - 05:19 PM से 07:59 PM
वृषभ काल - 05:23 PM से 07:18 PM
त्रयोदशी
तिथि प्रारम्भ – 12 नवम्बर 2020 को 09:30 PM से
त्रयोदशी तिथि समाप्त – 13 नवम्बर 2020 को 05:59 PM तक
धनतेरस पर खरीदारी व पूजन मुहूर्त
चर - समान्य 6:35 AM से 7:55 AM तक
लाभ – उन्नति 7:55
AM से 9:15
AM तक
अमृत - सर्वोत्तम 9:15 AM से 10:35 AM तक
अभिजीत -
सर्वोत्तम 11:36 AM से 12:19 PM तक
शुभ – उत्तम 11:55 AM से 1:15 PM तक
चर – समान्य 3:56 PM से 5:16 PM तक
ध्यान दें- उपरोक्त मुहूर्त अल्मोड़ा एवं रामनगर नैनीताल उत्तराखंड के अनुसार है अन्य शहरों में कुछ मिनटों का अंतर हो सकता है|
यमराज के लिए दीप दान करें
अकाल मृत्यु से बचने के लिए धनतेरस के दिन प्रदोष काल में घर के बाहर तुलसी
पौधा के नीचे यमराज के लिए दीपक जलाया जाता है इसे यम दीपक के नाम से भी जाना जाता
है शास्त्रों में ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन यमराज के लिए दीप दान करने से
यमराज अति प्रसन्न होते हैं और वे उस परिवार के सदस्यों की अकाल मृत्यु से रक्षा
करते हैं|
धनतेरस के दिन शुभ माना जाता है इन चीजों की खरीदारी
धनतेरस के शुभ अवसर पर कलर हल्दी की गांठ झाड़ू खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता
है झाड़ू खरीदने के पीछे कहा जाते हैं कि धनतेरस के दिन घर की सफाई कर पुरानी
झाड़ू की जगह नहीं झाड़ू लानी चाहिए इसलिए इस दिन झाड़ू खरीदना बहुत ही शुभ माना
जाता है इस दिन धनिया के बीज, सोना, चांदी धातु के बर्तन खासकर पीतल बर्तन खरीदना
बहुत ही शुभ माना जाता है| धनतेरस के दिन
दिवाली में उपयुक्त होने वाली सामग्री खिल, खिलौने, बतासे, मिठाई, फल, फूल खरीदना चाहिए|
धनतेरस के दिन यह वस्तु भूलकर भी ना खरीदें
धनतेरस के दिन शीशे नहीं खरीदनी चाहिए शास्त्रों में ऐसा मान्यता है कि इससे राहु
की दृष्टि आप पर बनी रहती है जिस कारण घरेलू परेशानियां बढ़ जाती है धनतेरस के दिन
शीशे का बर्तन भूल कर भी नहीं खरीदना चाहिए|
धनतेरस के दिन स्टील के बर्तन भूल कर के भी ना खरीदें
धनतेरस के दिन बहुत से लोग स्टील के
बर्तनों की खरीदारी करते हैं जबकि ऐसा भूल कर के भी नहीं करना चाहिए स्टील भी लोहा
का ही दूसरा प्रतिरूप है स्टील शुद्ध धातु नहीं है इस पर राहु का प्रभाव भी ज्यादा
रहता है आपको सिर्फ प्राकृतिक धातुओं की खरीदारी करनी चाहिए मानव निर्मित धातु में से केवल पीतल खरीदा जा सकता है|
धनतेरस पर लोहे से बनी हुई वस्तुओं को ना खरीदें
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार लोहे को
शनि देव का कारक माना जाता है इसलिए लोहे से बनी हुई चीजों को धनतेरस पर भूल कर के
भी नहीं खरीदना चाहिए ऐसा करने से त्यौहार पर धन कुबेर की कृपा नहीं रहती है|
कांच का सामान भी नहीं खरीदना चाहिए
कांच का सामान का संबंध भी राहु ग्रह
से होता है इसलिए धनतेरस के दिन कांच की बनी हुई वस्तुओं को नहीं खरीदना चाहिए|
धनतेरस को नहीं खरीदें यह चीजें
धनतेरस के दिन अगर आप खरीदारी करने
बाजार जा रहे हैं तो कैची, चाकू व दूसरे धारदार हत्यारों को भी नहीं खरीदना चाहिए|
काली रंग की वस्तुओं से भी करना चाहिए परेज
धनतेरस के दिन काले रंग की वस्तुओं को
घर में नहीं लाना चाहिए धनतेरस एक बहुत ही शुभ दिन है जबकि काला रंग हमेशा से
दुर्भाग्य का प्रतीक माना गया है इसलिए धनतेरस पर काले रंगों की चीजों को नहीं
खरीदना चाहिए|
धनतेरस के दिन प्लास्टिक के बर्तन नहीं खरीदनी चाहिए
धनतेरस पर कुछ लोग प्लास्टिक की बनी हुई चीजों को घर ले आते हैं प्लास्टिक
बरकत नहीं देता है इसलिए धनतेरस पर प्लास्टिक से बना किसी भी तरह का सामान घर में
ना लेकर आएं|
धनतेरस के शुभ
अवसर पर इन वस्तुओं को नहीं खरीदना चाहिए
धनतेरस पर कुछ लोग एलुमिनियम के बर्तन या सामान के भी खरीदारी कर लेते हैं इस
धातु पर भी राहु का प्रभाव अधिक रहता है इसलिए एलुमिनियम को दुर्भाग्य का सूचक माना
जाता है त्योहारों पर एलुमिनियम की कोई भी नई चीज घर में नहीं लाना चाहिए|
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने हेतु यहां क्लिक करें
गणेश लक्ष्मी माता की मूर्तियां
धनतेरस की दिन आपको दिवाली के दिन होने वाली लक्ष्मी पूजा के लिए गणेश तथा माता लक्ष्मी जी की मूर्ति खरीदनी चाहिए यह आपके लिए सौभाग्य सुखदायक और शुभता का प्रदान करने वाला होता है माता लक्ष्मी जी की कृपा से धन की वर्षा होती रहती है मूर्ति दिवाली के लिए उपयुक्त मानी जाती है|

बहुत सुंदर जानकारी
जवाब देंहटाएंआपकी अमूल्य टिप्पणियों हमें उत्साह और ऊर्जा प्रदान करती हैं आपके विचारों और मार्गदर्शन का हम सदैव स्वागत करते हैं, कृपया एक टिप्पणी जरूर लिखें :-