![]() |
| धन प्रदायक अश्व जिह्वा तंत्र टोटके |
धन प्राप्ति के लिए करें, अश्व जिह्वा तंत्र टोटके
घोड़ी की शारीरिक संरचना में कुछ ऐसा वैचित्र्य है कि प्रसव के समय उसकी जीभ
का अग्र भाग (छोटा सा टुकड़ा) अपने आप गिर जाता है। यह भी दुर्लभ वस्तु है, कारण कि एक तो घोड़े घोड़ी पालने का रिवाज समाप्त हो गया है, दूसरे जहां कहीं भी घोड़ी हो तो उसके प्रसव के समय वहां
उपस्थित रहने का संयोग ही नहीं बन पाता। फिर भी प्रयास से सब कुछ संभव है। यह धन
प्राप्ति हेतु अति चमत्कारी वस्तु है।
बिल्ली (मार्जारी) की तरह ही लगातार देख भाल की जाय तो प्रसव के समय उसके मुख
से गिरी हुई जीभ प्राप्त हो जाती है। विचित्र बात यह है कि घोड़ी के मुख से जीभ
गिरने के बाद उसे फिर नई जीभ आ जाती है। बिल्ली (मार्जारी) की नाल की तरह ही उसे
भी सुखाकर और हल्दी लगाकर रख देना चाहिए। यह जीभ बहुत ही समृद्धिदायक मानी गई है।
फिर किसी भी शुभ मुहूर्त्त में उस जीभ को धूप-दीप दिखाकर, लक्ष्मी जी का ध्यान करते हुए बटुए, कैश बॉक्स, तिजौरी, सन्दूक आदि में रखने से धन-धान्य में भरपूर बृद्धि होने
लगती है।
आचार्य दिनेश पाण्डेय (मुम्बई & उत्तराखण्ड)
👉 "पूजा पाठ, ग्रह अनुष्ठान, शादी विवाह, पार्थिव शिव पूजन, रुद्राभिषेक, ग्रह प्रवेश, वास्तु शांति, पितृदोष, कालसर्पदोष निवारण इत्यादि के लिए सम्पर्क करें वैदिक ब्राह्मण ज्योतिषाचार्य दिनेश पाण्डेय जी से मोबाइल नम्वर - +919410305042, +919411315042"![]()






आपकी अमूल्य टिप्पणियों हमें उत्साह और ऊर्जा प्रदान करती हैं आपके विचारों और मार्गदर्शन का हम सदैव स्वागत करते हैं, कृपया एक टिप्पणी जरूर लिखें :-