
अक्कल वीर पौधे का अद्भुत चमत्कारी रहस्य
देवभूमि उत्तराखंड के कुमाऊं मंंडल में कुछ स्थानों पर दिव्य अलौकिक अक्कल वीर नाम का पौधा पाया जाता है यह पौधा अपने आप में अद्भुत चमत्कारी है| यह अक्कल वीर पौधा होते हुए भी किसी बलवान मनुष्य से कम नहीं है| गांव के बुजुर्ग लोग अकल वीर पौधे को भलीभांति से जानते हैं अब प्राय: यह धीरे धीरे विलुप्त की कगार पर रह गया है|
तंत्र शास्त्र में अक्कल वीर पौधे का विशेष महत्व है इस पौधे की जड़ों का तंत्र शास्त्र में विभिन्न रूपों में प्रयोग किया जाता है|
अक्कल वीर पौधे का अद्भुत चमत्कारी रहस्य
शनिवार के दिन प्रातः काल को यदि कोई मनुष्य इस अक्कल वीर पौधे को पंचोपचार पूजन के उपरांत निमंत्रण दे की हे चमत्कारी पौधे मैं परोपकार के उद्देश्य से आपको आज सायं काल लेकर जाऊंगा जब मनुष्य सायं काल को इस अक्कल वीर पौधे को ले जाने के लिए इस अक्कल वीर पौधे के पास पहुंचता है तो यह पौधा उस व्यक्ति के आंखों को अद्भुत शक्ति से झोंक देता है जिस कारण व्यक्ति इस अक्कल वीर पौधे को एक विशाल वृक्ष के रूप में खड़ा देखता है और वृक्ष के पास जाने की हिम्मत नहीं करता कभी-कभी व्यक्ति डर के कारण वहीं पर मूर्छित होकर गिर जाते हैं| जब होश आती है तब देखते हैं सामने वही अक्कल वीर का पौधा खड़ा है पौधे को घर ले जाने का विचार छोड़ कर गिरते लुढ़कते व्यक्ति घर तक पहुंच पाता है और कई दिनों तक ठीक ढंग से बोल भी नहीं पाता| गांव के बुजुर्गों लोगों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार आज तक कोई भी व्यक्ति निमंत्रण देकर इस अक्कल वीर पौधे को कोई भी घर नहीं ला सका|
जिज्ञासा वश मैंने भी इस अक्कल वीर पौधे को पंचोपचार के उपरांत निमंत्रण देकर सायं काल को इस पौधे को घर लाने में असमर्थ रहा जिससे यह सिद्ध होता है कि हमारे देवभूमि उत्तराखंड में आज भी ऐसे चमत्कारी अद्भुत अविश्वसनीय अकल्पनीय पेड़ पौधे उपलब्ध है जो अब विलुप्त के कगार पर रह गया है|
अमावस्या के दिन और भी रहस्यमई बन जाता है यह अक्कल वीर पौधा
अमावस्या की रात को यह अक्कल वीर पौधा 12:00 बजे से 2:30 बजे के बीच में अपने स्थान पर नहीं रहता है (अर्थात दिखता ही नहीं) जिससे यह और भी अधिक रहस्यमयी बन जाता है कहा जाता है कि अमस्या की रात को यह गंगा स्नान करने जाता है| यदि रास्ते में यह अक्कल वीर पौधा होता है और रात कोई व्यक्ति इसी रास्ते से गुजरता है तो उसे यह अक्कल वीर पौधा उस व्यक्ति के आंखों में अद्भुत शक्ति झोंक देता है जिससे उस व्यक्ति को यह पौधा एक अद्भुत इंसान की तरह दोनों हाथ हिलाते हुए दिखाई देता है जिससे वह व्यक्ति या तो वहीं पर डर के मारे मूर्छित हो जाता है या वहां से वापस भाग जाता है|
आपकी अमूल्य टिप्पणियों हमें उत्साह और ऊर्जा प्रदान करती हैं आपके विचारों और मार्गदर्शन का हम सदैव स्वागत करते हैं, कृपया एक टिप्पणी जरूर लिखें :-