होलाष्टक प्रारंभ 21 मार्च 2021 से 28 मार्च 2021 तक

चंद्र
मास के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होली का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता
है होली पर्व के आने की सूचना प्राय: होलाष्टक से प्राप्त हो जाता है
होलाष्टक का शाब्दिक अर्थ होता है होला + अष्टक अर्थात होली से पूर्व के 8 दिन जो होते हैं वह
होलाष्टक कहलाता है सामान्य रूप से देखा जाए तो होली 1 दिन का पर्व ना होकर पूरे 9 दिनों का त्यौहार
है धूलेण्डी के दिन रंग और गुलाल के साथ इस पर्व का समापन किया जाता है|
होली की
शुरुआत होली पर्व होलाष्टक से प्रारंभ होकर धूलेण्डी तक चलता है इसके कारण
प्रकृति में खुशी और उत्सव का माहौल बना रहता है इस वर्ष 2021 में 21 मार्च से 28 मार्च के मध्य की अवधि होली अष्टक
पर्व रहेगा होलाष्टक से होली के आने की दस्तक मिलती है साथ इस दिन से होली उत्सव
के साथ होलिका दहन की तैयारियां भी शुरू हो जाती है|
होलाष्टक की प्रमुख विशेषताएं
होलिका
पूजन करने के लिए होली से 8 दिन पहले होलिका दहन वाले स्थान को गंगाजल से शुद्ध कर उसमें उबले सूखी
लकड़ी सूखी घास को होली का डंडा स्थापित कर दिया जाता है जिस दिन यह कार्य किया
जाता है उस दिन को होलाष्टक प्रारंभ का दिन भी कहा जाता है इस वर्ष यह कार्य 21
मार्च को किया जाएगा|
होलाष्टक के दिन
इस वर्ष 21 मार्च 2021 को होलिका दहन
स्थान का चुनाव किया जाता है और इस स्थान को गंगाजल से शुद्ध कर लिया जाता है इस
स्थान पर होलिका दहन के लिए लकड़ियां एकत्र करने का कार्य भी किया जाता है इस दिन
जगह-जगह जाकर सूखी लकड़ियां विशेषकर ऐसी लकड़ियां लाई जाती है जो पेड़ से सूखकर
स्वयं ही टूट कर गिरी पड़ी हुई होती है उन्हें लाया जाता है| और एकत्र करके एक होली का डंडा भी स्थापित कर लिया जाता है|
होलाष्टक यानी 21
मार्च से प्रतिदिन इसमें कुछ लकड़ियां डाली जाती है इस प्रकार होलिका दहन के दिन
यान 28 मार्च 2021 तक यह लकड़ियों का बड़ा ढेर बन जाता है |
फिर 28 मार्च 2021 फाल्गुन
पूर्णिमा के दिन प्रदोष काल के समय पूजा अर्चना के उपरांत होलिका दहन कर लिया जाता
है|
होलाष्टक में निषेध कार्य
होलाष्टक की अवधि में 16 संस्कारों में से किसी भी संस्कार को नहीं किया जाता है यहां तक कि
अंतिम संस्कार करने से पूर्व ही शांति कार्य किए जाते हैं इन दिनों में 16 संस्कारों पर पूर्ण रूप से रोक लग जाती है|
भारतीय त्योहारों से संबंधित ताजा अपडेट पाने के
लिए हमारे व्हाट्सएप एवं टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन करें





आपकी अमूल्य टिप्पणियों हमें उत्साह और ऊर्जा प्रदान करती हैं आपके विचारों और मार्गदर्शन का हम सदैव स्वागत करते हैं, कृपया एक टिप्पणी जरूर लिखें :-