Type Here to Get Search Results !

नवरात्रि कन्या पूजन 2022

नवरात्रि कन्या पूजन 2022

नवरात्रि कन्या पूजन

'नवरात्रि' के दिनों में कन्या पूजन का विशेष महत्व है। शास्त्रों के अनुसार, 10  साल तक के कन्या को मां दुर्गा का ही स्वरूप मानते हैं। इसी कारण नवरात्रि के दिनों भक्तजन अष्टमी, नवमी एवं दशमी तिथि के दिन विधिवत तरीके से कन्या पूजन एवं भोजन कराया जाता है और उन्हें दक्षिणा देकर आशिर्वाद मांगा जाता है। कन्या पूजन करने से मां दुर्गा अतिशीघ्र प्रसन्न होती है और सभी भक्तों की मनोकामनाएं को पूर्ण करती है।


नवरात्रि में व्रत-पूजन का फल कन्या पूजन के बिना नहीं मिलता, देवी पुराण के अनुसार चैत्र और शारदीय नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि पर 9 कन्याओं के पूजन का. विशेष महत्व है कन्या पूजन से देवी दुर्गा बेहद प्रसन्न होती हैं शास्त्रों में कहा गया है की आयु के अनुसार कन्या पूजन किया जाए तो इससे मनोवांछित फल की प्राप्ति होती हैं, आइए जानते हैं किस उम्र की कन्या पूजन से क्या पुण्य फल मिलता है



'नवरात्रि' में कन्या पूजन करते समय यह विशेष ध्यान रखना चाहिए की कन्या की आयु 2 वर्ष से कम और 10 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिए

'नवरात्रि' में कन्या की आयु के अनुसार कन्या पूजन करने से निम्नवत फल की प्राप्ति होती हैं।

'कुमारी' - दो साल की कन्या को कुमारी कहा गया है। इस स्वरूप के पूजन से सभी तरह के दुखों और दरिद्रता का नाश होता है।


'त्रिमूर्ति' - तीन वर्ष की कन्या 'त्रिमूर्तिमानी जाती है। इनके पूजन से धन-धान्य का आगमन और संपूर्ण परिवार का कल्याण होता है।


'कल्याणी' - चार वर्ष की कन्या 'कल्याणीके नाम से संबोधित की जाती है। 'कल्याणीकी पूजा से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।


'रोहिणी' - पाँच वर्ष की कन्या 'रोहिणीकही जाती है। इसके पूजन से व्यक्ति रोग-मुक्त होता है।


'कालिका' - छ:वर्ष की कन्या 'कालिकाकी अर्चना से विद्याविजयराजयोग की प्राप्ति होती है।


'चण्डिका' - सात वर्ष की कन्या 'चण्डिकाके पूजन से ऐश्वर्य मिलता है।


'शाम्भवी' - आठ वर्ष की कन्या 'शाम्भवीकी पूजा से वाद-विवाद में विजय तथा लोकप्रियता प्राप्त होती है।


'दुर्गा' - नौ वर्ष की कन्या 'दुर्गाकी अर्चना से शत्रु का संहार होता है तथा असाध्य कार्य सिद्ध होते हैं।


'सुभद्रा' - दस वर्ष की कन्या 'सुभद्राकही जाती है। 'सुभद्राके पूजन से मनोरथ पूर्ण होता है तथा लोक-परलोक में सब सुख प्राप्त होते हैं।


 आचार्य दिनेश पाण्डेय (मुम्बई & उत्तराखण्ड)


👉 "पूजा पाठ, ग्रह अनुष्ठान, शादी विवाह, पार्थिव शिव पूजन, रुद्राभिषेक, ग्रह प्रवेश, वास्तु शांति, पितृदोष,  कालसर्पदोष निवारण इत्यादि के लिए सम्पर्क करें वैदिक ब्राह्मण ज्योतिषाचार्य दिनेश पाण्डेय जी से मोबाइल नम्वर - +919410305042, +919411315042"


👉 भारतीय हिन्दू त्यौहारों से सम्बन्धित लैटस्ट अपडेट पाने के लिए "शिव शक्ति ज्योतिष केन्द्र" व्हाट्सप्प ग्रुप जॉइन करें - यहां क्लिक करें। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad